बारिश के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, गांधी-इंद्रमणि बडोनी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र; 80 फीसदी अवसर स्थानीय कलाकारों को
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में करीब 12 साल के लंबे अंतराल के बाद शरदोत्सव की परंपरा फिर जीवंत हो उठी। मंगलवार को सर्वे मैदान से निकली भव्य शोभायात्रा ने मालरोड को देश की विविध लोक संस्कृतियों के रंगों से सराबोर कर दिया। लगातार बारिश के बावजूद कलाकारों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों का उत्साह देखते ही बना। शोभायात्रा सर्वे मैदान से शुरू होकर मालरोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। इसमें विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में लोकनृत्य, लोकसंगीत और लोककलाओं की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने शोभायात्रा में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए जुटे।
Comments
0