छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 675 सीटें
प्रदेश में वर्तमान में देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें एमबीबीएस की कुल 675 सीटें उपलब्ध हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों की मंजूरी मिलने पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। सीटों का संस्थानवार विवरण इस प्रकार है:- दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून: 150 सीटें
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी: 125 सीटें
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर: 150 सीटें
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा: 100 सीटें
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार: 100 सीटें
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़: 50 सीटें
Comments
0