शिक्षा और युवाओं को प्रोत्साहित करने पर रहा जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, राष्ट्रसेवा और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर भी उनका विशेष जोर रहा। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की।पूर्व सैनिकों और सैन्य परंपरा के प्रति सम्मान
सीएम धामी ने कहा कि राज्यपाल ने उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा और वीर सैनिकों के बलिदान को हमेशा विशेष सम्मान दिया। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विषयों के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित करने के प्रयास उल्लेखनीय रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल का सरल व्यवहार, सौम्य व्यक्तित्व और प्रदेश के लोगों के प्रति आत्मीयता हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने गुरमीत सिंह के स्वस्थ, सुखमय और सफल भविष्य की कामना की।

Comments
0