Popular searches
Uttarakhand News

रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ में पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बदरीनाथ हाईवे पर हजारों यात्री फंसे

Table of Contents

धारी देवी मंदिर के पास सड़क मलबे से पटी; दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार, एनएच की मशीनें मलबा हटाने में जुटीं

रुद्रप्रयाग: लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ में एक बार फिर यातायात बाधित हो गया। धारी देवी मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गिरने से सड़क पूरी तरह मलबे से पट गई। इसके चलते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में फंस गए।

लगातार मलबा गिरने से बढ़ी चुनौती

सिरोबगड़ में बारिश के दौरान पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। हाईवे को खोलने के लिए एनएच विभाग की मशीनें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुटी हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और बोल्डरों के कारण काम प्रभावित हो रहा है।

तीन दशक से बरसात में परेशानी का सबब

सिरोबगड़ में हाईवे बाधित होने की समस्या नई नहीं है। करीब तीन दशक से बरसात के दौरान यह क्षेत्र बदरीनाथ हाईवे के संवेदनशील हिस्सों में शामिल रहा है। बारिश बढ़ते ही पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बार-बार प्रभावित होता है। हर साल मशीनों के जरिए मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जाता है, लेकिन बारिश दोबारा शुरू होते ही स्थिति फिर बिगड़ जाती है। इससे क्षेत्र के स्थायी समाधान को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

बदरीनाथ हाईवे चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्गों में शामिल है। ऐसे में सिरोबगड़ में सड़क बंद होने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौजूदा हालात ने एक बार फिर इस संवेदनशील क्षेत्र के स्थायी उपचार की जरूरत को सामने ला दिया है।

मशीनें मलबा हटाने में जुटीं

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि एनएच विभाग की मशीनें मौके पर मलबा हटाने के काम में लगी हैं। फिलहाल हाईवे को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों की नजर अब सड़क खुलने और यातायात सामान्य होने पर टिकी है।

Ajay Negi

Founder of Chhuyaal Tv

Founder of Chhuyaal Tv

Comments

0

Newsletter

Stories worth your inbox

Get the best articles on SEO, tech, and more — delivered to your inbox. No noise, just signal.