सड़कों की हालत पर खुद निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द ही सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा करेंगे। निरीक्षण के दौरान सड़कें टूटी मिलीं या मरम्मत में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने समयसीमा तय की। उन्होंने अधूरे काम एक नवंबर तक पूरा कर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा, ताकि आम लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को परेशानी न हो।

Comments
0