उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालयों सहित जनसुविधाओं से जुड़े सभी स्थलों पर नियमित सफाई, उचित रखरखाव और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संचालन और स्वच्छता बनाए रखना भी आवश्यक है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जानकारी संबंधित इंजीनियरों से ली। साथ ही कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना के बारे में भी चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात इंजीनियरों और श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों और कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने में जुटे कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
Comments
0