रामगंगा नदी पर बनेगा पेयजल बांध
मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें गैरसैंण नगर और आसपास की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण प्रमुख है। इस परियोजना पर 122.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसके पूरा होने से क्षेत्र की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कर्णप्रयाग विकासखंड के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए 50.19 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया गया। यह कार्य प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाएगा।
Comments
0