ईवीएम की जांच और चुनावी तैयारियों पर चर्चा
बैठक के पहले दिन जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें निर्वाचन आयोग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दूसरे दिन सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में चल रही तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।

Comments
0