Popular searches
उत्तराखण्ड

देहरादून में दो नाबालिग बच्चों से यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents
मोथरोवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया; परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ लंबे समय से यौन शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 9 अक्टूबर को मोथरोवाला क्षेत्र में बच्चों के साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोप है कि वह क्षेत्र में रहने वाले दो नाबालिग बच्चों के साथ लंबे समय से कुकर्म कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी का मुंह काला कर सड़क पर घुमाया

घटना की जानकारी फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी का मुंह काला कर उसे सड़क पर घुमाया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

बिजनौर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कुछ लोग 32 वर्षीय आरोपी को पकड़कर बाईपास पुलिस चौकी लेकर पहुंचे थे। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर का निवासी बताया गया है। वह वर्तमान में देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित अल्फा टावर में रह रहा था। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी लंबे समय से दो नाबालिग बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।

परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि नाबालिग बच्चों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को शनिवार, 10 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया जाना है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Chhuyaaltvnews.com

Contributor

No bio available.

Comments

0

Newsletter

Stories worth your inbox

Get the best articles on SEO, tech, and more — delivered to your inbox. No noise, just signal.