Popular searches
Uttarakhand News

उत्तराखंड में जिला योजना समिति चुनाव 16 अक्टूबर को, इसी दिन होगी मतगणना

Table of Contents
हरिद्वार जिला पंचायत क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में होगा मतदान, 14 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका उत्तराखंड में जिला योजना समितियों के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना भी होगी। यह चुनाव हरिद्वार जिला पंचायत के संपूर्ण क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य जनपदों के निर्धारित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में चुनाव की समय-सारिणी तय की गई है। इसके तहत 12 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। अब 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी, जो कार्य समाप्त होने तक जारी रहेगी।

जिला मजिस्ट्रेट जारी करेंगे सार्वजनिक सूचना

निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में सार्वजनिक सूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव से जुड़ी जानकारी आम लोगों और संबंधित पक्षों तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक सूचना की प्रतियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकायों के सूचना पट्टों पर भी प्रदर्शित की जाएंगी। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

Ajay Negi

Founder of Chhuyaal Tv

Founder of Chhuyaal Tv

Comments

0

Newsletter

Stories worth your inbox

Get the best articles on SEO, tech, and more — delivered to your inbox. No noise, just signal.